स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 21 जुलाई। विकास खंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत सल्लिया एवं तिउलक में मंगलवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान, खंड विकास अधिकारी भावलखेड़ा, सहायक अभियंता जल निगम, ग्राम पंचायत सचिव, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने योजनाओं के अंतर्गत कराए गए कार्यों का जायजा लिया और जहां भी कमियां पाई गईं, उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।
इसके बाद अधिकारियों ने ग्राम पंचायत तिउलक स्थित कंपोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय की व्यवस्था एवं शैक्षणिक वातावरण संतोषजनक पाया गया।
हालांकि विद्यालय परिसर में स्थित पुरानी जर्जर इमारत को देखते हुए अधिकारियों ने उसे नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ध्वस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए सभी कमियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments