स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 20 जुलाई। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने थाना अल्हागंज पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही जनपद की सीमा (बॉर्डर) पर स्थापित चेकिंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने, सतर्कता बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
कांवड़ यात्रा मार्ग पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी, संवेदनशीलता एवं आपसी समन्वय के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें तथा किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments