स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मदनापुर पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अवैध .315 बोर देशी तमंचे, दो खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को थाना मदनापुर में दो पक्षों की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमों में गाली-गलौज, मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी तथा फायरिंग किए जाने के आरोप लगाए गए थे। इन मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
इसी क्रम में 19 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनुज कुमार सिंह (26 वर्ष) निवासी ग्राम चाहरपुर को दर्शन सरदार के समरसेबिल से ग्राम महियावर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा एवं एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।
वहीं दूसरे मुकदमे में वांछित अमित सिंह उर्फ लालू (40 वर्ष) निवासी ग्राम चाहरपुर को करनपुर पड़री तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में आर्म्स एक्ट की धाराओं की भी बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना मदनापुर पुलिस टीम द्वारा की गई।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments