ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता, सीतापुर ✍️
सीतापुर (सकरन)। विकास खंड सकरन के ग्राम कम्हरिया खुन-खुन निवासी किसान रमेश कुमार लोधी के पुत्र हिमांशु लोधी ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में 565 अंक प्राप्त कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है।
हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता एवं परिजनों के सहयोग और आशीर्वाद को दिया। बेटे की इस उपलब्धि से किसान पिता रमेश कुमार लोधी और गृहिणी माता ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया।
हिमांशु की सफलता पर ग्राम प्रधान कुलदीप वर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान सुनील वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा, भाकियू जनमंच के जिलाध्यक्ष रामशंकर सिंह, कांग्रेस पार्टी सीतापुर के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आशीष गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ग्रामीण क्षेत्र के इस होनहार छात्र की सफलता पर गांव में खुशी का माहौल रहा। ताऊ राजाराम लोधी, हरेश लोधी, बलराम राजपूत, विनोद राजपूत, सुधीर राजपूत, नीरज राजपूत, गुड्डू राजपूत सहित ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया, आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर हिमांशु की उपलब्धि का उत्सव मनाया।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments