Breaking News

शाहजहाँपुर: मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

 

✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में "बहू-बेटी सम्मेलन" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों तथा आत्मनिर्भरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर जागरूक किया गया।

सम्मेलन के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, महिला सहायता हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में साइबर अपराध, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं से कहा गया कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना बिना किसी संकोच के पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर दें, ताकि समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके विधिक अधिकारों, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। शाहजहाँपुर पुलिस ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments