Breaking News

मड़ियांव पुलिस ने पांच शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान व ई-रिक्शा बरामद

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी के मड़ियांव थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। उनके कब्जे से चोरी का सामान तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष, कृष्णा, सुमित, अभिषेक और राजा के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ई-रिक्शा से विभिन्न इलाकों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

मड़ियांव पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, आईपैड, मोबाइल फोन, पायल, घड़ियां सहित अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मड़ियांव थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास हुई चोरी की घटना सहित लखनऊ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई वारदातों को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

मड़ियांव थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जांच की जा रही है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments