Breaking News

उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल की गौरी बाजार इकाई का पद प्रोन्नति एवं सम्मान समारोह संपन्न

 

जिला संवाददाता, लखनऊ ✍️

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल की गौरी बाजार इकाई का पद प्रोन्नति एवं सम्मान समारोह रविवार को व्यापारियों के उत्साहपूर्ण सहयोग और भारी उपस्थिति के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की "नीति – संघर्ष, सुरक्षा और सम्मान" को दोहराते हुए कहा कि व्यापारियों के उत्पीड़न की किसी भी स्थिति में व्यापार मंडल उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

कार्यक्रम में गौरी बाजार इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। अवधेश यादव को अध्यक्ष, आशीष कुमार रावत को महामंत्री, राजू यादव को कोषाध्यक्ष तथा अनिल कुमार सक्सेना को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संगठन की कार्यकारिणी में कई सदस्यों को भी शामिल किया गया।

समारोह में प्रदेश संरक्षक हरिशंकर यादव, प्रदेश महिला अध्यक्ष बदमती विमला, प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र कुमार लोधी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विशाल सिंह यादव, विधानसभा सचिव कौशलेंद्र तथा कानपुर जिला अध्यक्ष पहलाद यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित व्यापारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में "जय हिंद, जय क्रांति" के नारों के साथ समारोह का समापन हुआ।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments