स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल द्वारा संपादित पुस्तक "Applications of Indian Knowledge System in Commerce: Traditional Wisdom to Digital Transformation" का विमोचन उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के विकास की भी सशक्त आधारशिला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप भारतीय ज्ञान प्रणाली को उच्च शिक्षा और शोध से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने संपादक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक वाणिज्य शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय पारंपरिक ज्ञान, नैतिक मूल्यों और आर्थिक चिंतन को डिजिटल परिवर्तन के साथ जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करेगी।
पुस्तक में भारत के विभिन्न राज्यों के विद्वानों द्वारा लिखे गए 21 शोध अध्याय संकलित किए गए हैं। इसमें भारतीय ज्ञान प्रणाली के सिद्धांतों को आधुनिक व्यापार, वित्त, प्रबंधन, उद्यमिता और डिजिटल अर्थव्यवस्था के संदर्भ में विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।
पुस्तक के संपादक मंडल में प्रो. अनुराग अग्रवाल के साथ डॉ. कृष्ण कुमार वर्मा (केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश) तथा डॉ. सिद्धार्थ सिंह (शिबली नेशनल कॉलेज, आजमगढ़) भी शामिल हैं।
विमोचन समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान और आधुनिक तकनीक के समन्वय से ही आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments