ब्यूरो रिपोर्ट अमन कुमार, लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी के थाना कैसरबाग क्षेत्र में कैसरबाग बस स्टैंड के पास स्थित नूर होटल की गली में करीब 44 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
यदि किसी व्यक्ति को इस अज्ञात मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया तत्काल थाना कैसरबाग पुलिस अथवा निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments