ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता, सीतापुर ✍️
बिसवां (सीतापुर)। प्रसिद्ध पर्यावरणविद सोनम वांगचुक द्वारा कथित पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे भूख हड़ताल आंदोलन के समर्थन में बिसवां स्थित शहीद पार्क में तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। खराब मौसम के बावजूद प्रदर्शन में लोगों की भागीदारी बनी रही।
आयोजकों के अनुसार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिग्विजय सिंह देव, सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी, सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मेराज अहमद तथा भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के नेता शुभम रस्तोगी क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत अधिवक्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया।
सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह देव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं के सवालों का जवाब देने के बजाय आंदोलनकारियों पर बल प्रयोग कर रही है। वहीं शमीम कौसर सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई जैसे जनसरोकार के मुद्दों पर सरकार जवाबदेह नहीं है तथा जनता समय आने पर इसका जवाब देगी।
किसान नेता शुभम रस्तोगी ने भी शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए छात्रों के सवालों का जवाब देने की बात कही।
इस दौरान अश्वनी कुमार त्रिपाठी, इंद्रपाल वर्मा, क्षितिज मिश्रा, अनुग्रह गुप्ता, अनवर हबीब, अतीक घोषी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने क्रमिक अनशन में सहभागिता कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments