Breaking News

एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

 

ब्यूरो रिपोर्ट: सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️

उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने अपने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, साइबर अपराध तथा अन्य पुलिस संबंधी शिकायतों पर फरियादियों की बात ध्यानपूर्वक सुनी गई। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों में निष्पक्ष जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments