ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ। इंदिरानगर थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर जनपद की सीमा में रह रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत पहले ही जिला बदर की कार्रवाई की गई थी।
पुलिस के मुताबिक, अनिकेत कौशल निस्तारण अमन (22 वर्ष) निवासी बी-192, मायावती कॉलोनी, तकरोही, थाना इंदिरानगर को संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) के आदेश पर 19 जून 2026 को छह माह के लिए लखनऊ जनपद की सीमाओं से जिला बदर किया गया था।
इसके बावजूद आरोपी के जनपद में निवास करने की सूचना मिलने पर इंदिरानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 जुलाई 2026 को मायावती कॉलोनी स्थित पानी की टंकी के पास, तकरोही से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 186/2026 के तहत धारा 10, उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पहले से भी लखनऊ के विभिन्न थानों में मारपीट, धमकी एवं अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह के नेतृत्व में थाना इंदिरानगर पुलिस टीम द्वारा की गई।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments