Breaking News

काकोरी पुलिस ने अवैध रिवॉल्वर व कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ, 23 जुलाई। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के काकोरी थाना पुलिस ने अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को .32 बोर की अवैध रिवॉल्वर, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस एवं रिवॉल्वर होल्स्टर सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा नरौना चौराहे पर फायरिंग किए जाने की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार गुप्ता एवं उपनिरीक्षक शिवम विधूड़ी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि नरौना चौराहे पर एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक प्रताप सिंह पुत्र श्री प्रकाश सिंह, निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी, आईआईएम रोड, थाना सैरपुर, लखनऊ (उम्र लगभग 35 वर्ष) बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक .32 बोर की रिवॉल्वर, पांच जिंदा .32 बोर कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक रिवॉल्वर होल्स्टर बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वैध शस्त्र लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाना काकोरी में मु0अ0सं0 236/2026 के तहत धारा 125 बीएनएस एवं 3/25/27 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतीशचंद्र राठौर, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक शिवम विधूड़ी, उपनिरीक्षक सुशील यादव एवं कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

नोट: यह समाचार लखनऊ पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोप पुलिस के अनुसार हैं। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments