स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। वन महोत्सव (1 जुलाई से 7 जुलाई 2026) के अंतर्गत शुक्रवार को न्यू सिटी ककरा स्थित जैव विविधता पार्क में नगर निगम शाहजहाँपुर के उद्यान विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।
अभियान में महापौर अर्चना वर्मा एवं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
कार्यक्रम में पार्षदगण, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल एवं उद्यान प्रभारी विजय नारायण मौर्य, सहायक अभियंता जल रवि कुमार विश्वकर्मा, सैफ सिद्दीकी, उद्यान लिपिक अमर दीप सहित नगर निगम के अधिकारी, आईईसी एवं आईटीसी टीम के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर नागरिकों के बीच "नो सिंगल यूज़ प्लास्टिक" संदेश अंकित कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया। लोगों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपड़े के थैले अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।
नगर निगम ने कहा कि यह अभियान स्वच्छ, हरित एवं सुंदर शाहजहाँपुर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और वन महोत्सव सप्ताह के दौरान ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
