Breaking News

एक पेड़ मां के नाम' अभियान को मिलेगा जनसहयोग, नगर पालिका करेगी नि:शुल्क पौधों का वितरण

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं नगर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से आदर्श नगर पालिका परिषद, बलरामपुर के सभागार में मंगलवार को अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह "धीरू" की अध्यक्षता में सभासदों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र में 'एक पेड़ मां के नाम' बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह "धीरू" ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि इच्छुक नागरिकों को नगरपालिका के पानी टंकी परिसर से नि:शुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने लोगों से अपने घरों, मोहल्लों, सार्वजनिक स्थलों एवं उपलब्ध खाली स्थानों पर अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने जानकारी दी कि अभियान के तहत लगाए गए पौधों की बेहतर देखभाल कर उन्हें सुरक्षित एवं जीवित रखने वाले नागरिकों को नगर पालिका स्थापना दिवस (30 जून) के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, व्यापारियों, युवाओं एवं महिलाओं से इस जनअभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग से बलरामपुर को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल नगर बनाया जा सकेगा।

बैठक में अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य, अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, सभासद सुभाष पाठक, राघवेंद्र कान्त सिंह "मंटू", सुशील साहू "बंटी", सिद्धार्थ साहू "बंटी", सोनू साहू, विनोद गिरी, आनंद किशोर, मनोज यादव, मनीष तिवारी, अक्षय शुक्ला, शुभम चौधरी, सुनीता मिश्रा, मो. कुमैल, शमीम, शमशाद, नंदलाल तिवारी, कर निरीक्षक राजेश कुमार, जेई (सिविल) अविनाश यादव, जेई (जल) धर्मेंद्र गौड़ सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments