स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 20 जुलाई। आगामी श्रावण मास एवं थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले माँ जालिपा देवी पारंपरिक मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, जलाभिषेक एवं प्रसाद अर्पण स्थल, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी सदर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्कता बनाए रखें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें। उन्होंने किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इसके अलावा स्थानीय आयोजकों एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर भी बल दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शाहजहाँपुर पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments