Breaking News

रामचन्द्र मिशन पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 22 जुलाई। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हरदोई चौराहे से बाड़ीगांव जाने वाले मार्ग पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हरदोई चौराहे से बाड़ीगांव जाने वाले मार्ग पर कट के पास से राज जोशी उर्फ दुर्जन जोशी (24 वर्ष), निवासी अहमदपुर रेती, थाना रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना रामचन्द्र मिशन में मु.अ.सं. 146/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट, शस्त्र अधिनियम, बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संत कुमार राठी एवं आरक्षी अमित कुमार की प्रमुख भूमिका रही।

नोट: यह समाचार शाहजहाँपुर पुलिस की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। बरामदगी एवं आरोप पुलिस के अनुसार हैं। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments