जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। दक्षिणी जोन पुलिस ने साइबर सेल की मदद से 100 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है।
डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक एवं एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को बुलाकर सौंपे।
पुलिस के मुताबिक, साइबर सेल टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप अलग-अलग स्थानों से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया। रक्षाबंधन से पहले मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
पुलिस अधिकारियों ने साइबर सेल टीम की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि खोए मोबाइल की बरामदगी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
श्रेणी
लखनऊ
