जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। चारबाग बस स्टैंड पर पिंक बूथ-09 पुलिस की सतर्कता से रायबरेली से घर से नाराज होकर निकलीं दो नाबालिग छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया गया। दोनों छात्राएं कक्षा 10 में पढ़ती हैं और रायबरेली से चारबाग होते हुए दिल्ली जाने की तैयारी में थीं।
पुलिस के मुताबिक, पिंक बूथ-09 पुलिस ने दोनों छात्राओं को देखकर उनसे पूछताछ की और उनके परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर परिजन पानदरीबा चौकी, थाना नाका हिंडोला पहुंचे।
पानदरीबा चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों छात्राओं को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों छात्राओं के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
पुलिस की तत्परता से दोनों नाबालिग छात्राएं सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सकीं।
श्रेणी
लखनऊ
