पुवायां पुलिस की कार्रवाई, मारपीट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️ 

दो महिलाओं समेत एक युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में, मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी

शाहजहाँपुर। थाना पुवायां पुलिस ने मारपीट की घटना में वांछित दो महिलाओं समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी थाना पुवायां में दर्ज मुकदमा संख्या 522/2026 में वांछित चल रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त 2026 को ग्राम सबलापुर निवासी सरजू ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उसके पिता पप्पू के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे वादी, उसकी बहन चांदनी और बुआ नन्ही के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया था।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 30 अगस्त को करीब 12:40 बजे रीना पत्नी मुनेन्द्र, रोशनी पत्नी कमल और कमल पुत्र बाबूराम को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार विवेचना के आधार पर मुकदमे में धारा 110 बीएनएस का लोप कर धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पूछताछ में आरोपी कमल ने पुलिस को बताया कि वह रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी पत्नी के साथ ग्राम सबलापुर स्थित अपनी ससुराल आया था। शाम के समय पड़ोस में रहने वाले करण और उसके साढ़ू मुनेन्द्र के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर मारपीट की घटना हुई।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

  • रीना पत्नी मुनेन्द्र, निवासी ग्राम अहमदाबाद, थाना हाफिजगंज, जनपद बरेली।
  • रोशनी पत्नी कमल, निवासी मोहल्ला बांके छावनी, थाना प्रेमनगर, जनपद बरेली।
  • कमल पुत्र बाबूराम, निवासी मोहल्ला बांके छावनी, थाना प्रेमनगर, जनपद बरेली।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव कुमार, कांस्टेबल रोहित यादव, महिला कांस्टेबल जुली चौधरी एवं महिला कांस्टेबल रानी शामिल रहीं।

Previous Post Next Post