स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
APK फाइल इंस्टॉल कराने के बाद फोन हैक कर ₹6.54 लाख की हुई थी ऑनलाइन धोखाधड़ी
शाहजहांपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम शाहजहांपुर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के पीड़ित को ₹2,18,053 की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार थाना साइबर क्राइम में दर्ज मु0अ0सं0 23/2025, धारा 66C एवं 66D आईटी एक्ट के मामले में रामनगर कॉलोनी, थाना सदर बाजार निवासी हिमांशु मोंगा के साथ कुल ₹6,54,233 की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी।
बताया गया कि पीड़ित के मोबाइल फोन में APK फाइल इंस्टॉल कराने के बाद फोन हैक कर ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। मामले की विवेचना के दौरान साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त दो क्रेडिट कार्ड को होल्ड कराया।
पुलिस की कार्रवाई के बाद पीड़ित के खाते से ठगी गई धनराशि में से ₹2,18,053 वापस कराए गए। मामले में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम शुभम वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक रजनीश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा की गई।
साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस की अपील
शाहजहांपुर पुलिस ने लोगों से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
जागरूक रहें—सतर्क रहें—साइबर अपराध से सुरक्षित रहें।
