ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए भाजपा पर निशाना साधते हुए महिलाओं की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
शिवपाल यादव ने महिलाओं के खातों में 40 हजार रुपये पहुंचाने की बात को लेकर भाजपा नेताओं पर तंज कसा। उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं के आत्मनिर्भर होने से उपमुख्यमंत्री को तकलीफ क्यों हो रही है?
उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक मजबूती के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा। साथ ही महिला रोजगार और सुरक्षा को लेकर भी भाजपा सरकार पर सवाल उठाए।
शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार को समाजवादी सोच से घबराने के बजाय जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को लेकर कहा कि अब महिलाएं सवाल भी पूछेंगी और जवाब भी लेंगी।
शिवपाल यादव के इन बयानों के बाद महिला सुरक्षा, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने के संकेत हैं।
