ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता सीतापुर ✍️
बिसवां (सीतापुर), 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बिसवां का मुख्य बड़ा चौराहा राखियों की रंग-बिरंगी दुकानों से सज गया है। सड़क के दोनों किनारों पर राखियों की आकर्षक दुकानें लगी हैं, जहां खरीदारी के लिए सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ रही है।
दुकानों पर इस बार कार्टून वाली राखी, लाइट वाली राखी, ब्रेसलेट राखी, चंदन और रुद्राक्ष की राखी समेत कई तरह की फैंसी राखियां उपलब्ध हैं। इनकी कीमत करीब 10 रुपये से 200 रुपये तक बताई जा रही है। छोटे भाइयों से लेकर बड़े भाइयों के लिए अलग-अलग डिजाइन और वैरायटी मौजूद हैं।
सुबह से ही बड़े चौराहे पर बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीदती नजर आ रही हैं। बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार राखियों की बिक्री अच्छी हो रही है।
शाम होते ही बाजार का नजारा और भी आकर्षक हो जाता है। रोशनी और सजावट के बीच राखियों की चमक से बड़े चौराहे पर मेले जैसा माहौल नजर आने लगा है। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में खरीदारी का उत्साह लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।
श्रेणी
सीतापुर

