कैमरामैन से लूट का दुबग्गा पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना दुबग्गा क्षेत्र में कैमरामैन को फर्जी सट्टा बुक कराने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर कैमरा और अन्य उपकरण लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

दुबग्गा पुलिस और पश्चिमी जोन सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल बताए जा रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोनी कैमरा, कैमरे से जुड़े उपकरण तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक और स्कूटी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कैमरामैन को सट्टा बुक कराने के बहाने सुनसान स्थान पर बुलाया था, जहां उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

🔴 कथित मास्टरमाइंड अभी फरार

पुलिस के अनुसार, घटना का कथित मास्टरमाइंड अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा तलाश की जा रही है।

दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के नेतृत्व में पुलिस टीम और पश्चिमी जोन सर्विलांस टीम की कार्रवाई को सराहनीय बताया जा रहा है।

लूट का खुलासा | 4 गिरफ्तार | कैमरा बरामद | मास्टरमाइंड फरार

Previous Post Next Post