ब्यूरो रिपोर्ट राम चंद्र उन्नाव ✍️
दस्तावेज नहीं मिलने पर प्रशासन की कार्रवाई, पुलिस बल के साथ अस्पताल को किया गया सील
हसनगंज/उन्नाव। बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित बताए जा रहे अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में हसनगंज में संचालित मां शारदा हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार 22 अगस्त 2026 को एसडीएम हसनगंज शालिनी सिंह तोमर ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान अस्पताल से संबंधित वैध दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं पाए गए।
एसडीएम ने अस्पताल संचालक को सोमवार तक आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का समय दिया था। निर्धारित समय तक दस्तावेज उपलब्ध न कराए जाने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज के प्रभारी डॉ. नितिन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मां शारदा हॉस्पिटल को सीज कर दिया।
⚠️ बिना मान्यता संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई
प्रशासन के अनुसार बिना आवश्यक मान्यता एवं दस्तावेजों के संचालित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने ऐसे संस्थानों के संबंध में आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
फिलहाल अस्पताल को सीज किए जाने की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेज संचालित स्वास्थ्य संस्थानों को लेकर प्रशासन की सख्ती चर्चा में है।
