60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, सरकार ने बजट में किए ₹100 करोड़ का प्रावधान

 

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️

उन्नाव। उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ महिलाओं को बड़ी राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।

इस योजना के लिए राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। योजना लागू होने के बाद पात्र वरिष्ठ महिलाएं यूपी रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी।

सरकार का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को राहत प्रदान करने के साथ-साथ उनकी आवाजाही को अधिक सुगम और सुलभ बनाना है। योजना के क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और पात्रता संबंधी नियम जल्द जारी किए जाने की संभावना है।

यह पहल महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Previous Post Next Post