स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
सुरक्षा, यातायात और संवेदनशील स्थानों का लिया जायजा, आयोजकों से शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील
शाहजहाँपुर, 25 अगस्त। आगामी बारावफात पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी पुवायां के साथ थाना पुवायां क्षेत्र में बारावफात जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने जुलूस आयोजकों, संभ्रांत नागरिकों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
उन्होंने आयोजकों से जुलूस के निर्धारित मार्ग एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा।
👮 पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जुलूस मार्ग पर पूर्ण सतर्कता बरतने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा असामाजिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा आगामी बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए लगातार क्षेत्र भ्रमण एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है।
