🚨 बारावफात को लेकर शाहजहाँपुर पुलिस अलर्ट, क्षेत्राधिकारी ने किया रूट मार्च

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

जुलूस मार्ग और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण, पुलिस फोर्स को सतर्कता के साथ ड्यूटी के निर्देश

शाहजहाँपुर, 25 अगस्त। आगामी बारावफात पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी द्वारा थाना परशुरामपुरी क्षेत्र में रूट मार्च किया गया।

रूट मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी ने जुलूस मार्ग एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस बल की तैनाती एवं व्यवस्थाओं को भी परखा।

👮 पुलिस फोर्स को किया ब्रीफ

क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। जुलूस मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया।

साथ ही क्षेत्राधिकारी ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगातार भ्रमण, निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Previous Post Next Post