सुदृढ़ अधोसंरचना, समृद्ध गोरखपुर!

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

₹130 करोड़ से अधिक की 170 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन नगरी गोरखपुर के राप्तीनगर स्थित बशारतपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर गोरखपुर नगर निगम एवं गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ₹130 करोड़ से अधिक लागत की 170 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक निधि से निर्मित कल्याण मंडपम् का भी उद्घाटन किया गया।

प्रदेश में शहरी सुविधाओं के विस्तार, सुदृढ़ नगरीय अधोसंरचना और बेहतर जनसुविधाओं के विकास पर लगातार जोर दिया जा रहा है। गोरखपुर में हो रहे ये विकास कार्य इसी प्रतिबद्धता को धरातल पर साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताए जा रहे हैं।

Previous Post Next Post