जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
कठिंगरा अंडरपास से घूर-घूरी तालाब तक पुलिस की मुस्तैदी, राहगीरों की सुरक्षा पर नजर
काकोरी/लखनऊ। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर काकोरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। बड़ी संख्या में बहनों और महिलाओं के घर से निकलने को देखते हुए पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों एवं आवागमन वाले मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
कठिंगरा अंडरपास पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर आने-जाने वाले राहगीरों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पर्व के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
वहीं घूर-घूरी तालाब क्षेत्र में भी चौकी इंचार्ज छत्रजीत सिंह एवं दयानंद तिवारी कांस्टेबल गौरव भदौरिया अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। इसके अलावा भलिया क्षेत्र में चौकी इंचार्ज अंकित यादव अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस की लगातार मौजूदगी से राहगीरों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। पुलिसकर्मियों का उद्देश्य है कि बहनें सुरक्षित माहौल में अपने भाइयों के घर पहुंचें और रक्षाबंधन का पर्व खुशी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।
सुरक्षा भी, सुविधा भी—रक्षाबंधन पर काकोरी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।
