खंड शिक्षा अधिकारी ने माछरा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

 

ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली मेरठ ✍️

किठौर/माछरा, मेरठ। गुरुवार 27 अगस्त 2026 को खंड शिक्षा अधिकारी माछरा सुरेंद्र सिंह ने माछरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले करीब आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन तथा स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 बहरोड़ा, प्राथमिक विद्यालय झाड़ियां, किठौर नंबर-2, ईसापुर, शोलदा नंबर-2 सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जांच की तथा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था को भी परखा।

जांच के दौरान मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बना हुआ पाया गया। बच्चों को पंक्ति में बैठाकर भोजन कराया जा रहा था। इसके अलावा विद्यालय की कक्षाओं में पहुंचकर खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से पाठ्य पुस्तकों का वाचन कराया तथा गिनती और पहाड़े पूछे।

बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों के सही उत्तर दिए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय में समय से आने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रेमचंद, जावेद अली, मो. आरिफ, रामकिशन, तशरीफ़ अली, विक्रम सिंह, वकार अहमद, नीतू, पूर्णिमा, दिव्या, आर्य, नबीला, प्रियंका एवं दिव्या समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post