सावन में शिवमय हुई गंगाघाट कोतवाली, कोतवाल अजय सिंह ने कराया रुद्राभिषेक

 

ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️

उन्नाव। सावन के पावन महीने में गंगाघाट कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा कोतवाली परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने विधि-विधान के साथ बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कराया। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

रुद्राभिषेक के दौरान थाना क्षेत्र के चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

सावन के पावन माह में पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए इस धार्मिक आयोजन से कोतवाली परिसर भक्तिमय नजर आया।

Previous Post Next Post