हरैया प्राचीन शिव मंदिर पर विशाल भंडारा एवं निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। हरैया स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ की ओर से निःशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया गया। कैंप में मौसम जनित वायरल बीमारियों से ग्रसित लोगों की जांच एवं उपचार के लिए निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में तराई एनवायरमेंट के सचिव डॉ. अजय मिश्रा, शिव मंदिर के पुजारी शांति प्रभु मिश्रा, रमन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Previous Post Next Post