मोहान रोड पर निकला करीब 8 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। मोहान रोड स्थित पान खेड़ा-शिवरी, घुरघुरी तालाब पेट्रोल पंप के सामने करीब 8 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही वन रेंज दुबग्गा की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान तालाब चौकी पर तैनात कांस्टेबल विवेक कुमार भी मौके पर मौजूद रहे और वन विभाग की टीम की मदद की।

काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Previous Post Next Post