तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

कटरा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

शाहजहांपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटरा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार 21 अगस्त 2026 को थाना कटरा पुलिस टीम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों की तलाश और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रात करीब 9:16 बजे ग्राम पृथ्वीपुर उर्फ नगरिया मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंटी पुत्र सोनपाल, निवासी ग्राम औरंगाबाद, थाना फरीदपुर, जनपद बरेली, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया।

बरामदगी के आधार पर थाना कटरा में मु0अ0सं0 256/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।

बरामदगी

  • एक अवैध तमंचा .315 बोर।
  • एक जिंदा कारतूस .315 बोर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार तथा कांस्टेबल बादल, थाना कटरा पुलिस टीम में शामिल रहे।

Previous Post Next Post