कटरा पुलिस ने 430 ग्राम अवैध अफीम के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर को दबोचा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

डेढ़ लाख रुपये कीमत की अफीम, मोबाइल और टाटा नेक्सॉन कार बरामद

शाहजहांपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 430 ग्राम फाइन क्वालिटी की अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है।

पुलिस के अनुसार 21 अगस्त 2026 को थाना कटरा पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों की तलाश और संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रात करीब 11:03 बजे हुलास नंगला पुल से लगभग 20 मीटर आगे एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश पुत्र प्रेमपाल, निवासी ग्राम धर्मपुर बिहारीपुर, थाना बिसौली, जनपद बदायूं, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी तलाशी के दौरान 430 ग्राम अवैध अफीम, एक स्क्रीन टच मोबाइल फोन तथा टाटा नेक्सॉन कार संख्या UP24BL6999 बरामद की। कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।

बरामदगी के आधार पर थाना कटरा में मु0अ0सं0 258/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूछताछ में सामने आई जानकारी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध अफीम गोरखपुर से लेकर आया था और इसे तस्लीम पुत्र नामालूम, निवासी बस स्टैंड के पास, जनपद बरेली को देने जा रहा था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अवैध रूप से अफीम की खरीद-फरोख्त कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अफीम उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति का नाम-पता अज्ञात बताया। उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में साक्ष्य जुटाते हुए विवेचनात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश के खिलाफ पूर्व में भी थाना भमोरा, जनपद बरेली में मु0अ0सं0 30/2023, धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वर्तमान मामले में थाना कटरा में मु0अ0सं0 258/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है।

बरामदगी

  • 430 ग्राम अवैध अफीम।
  • एक स्क्रीन टच मोबाइल फोन।
  • एक सलेटी रंग की टाटा नेक्सॉन कार संख्या UP24BL6999।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सागर मानव, कांस्टेबल आशीष कुमार तथा कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह थाना कटरा पुलिस टीम में शामिल रहे।

Previous Post Next Post