🌧️ तेज बारिश में दृष्टिबाधित व्यक्ति की मदद को दौड़े चौकी प्रभारी, सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया

 

ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️

अटल चौराहे पर दिखी पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता, चौकी प्रभारी ने खुद कराया ऑटो

लखनऊ। तेज बारिश के बीच अटल चौराहे पर पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रहे सचिवालय चौकी प्रभारी बागेश कुमार शर्मा ने बारिश में असहाय अवस्था में खड़े एक दृष्टिबाधित व्यक्ति की मदद कर उसे सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 को करीब शाम 3 बजे चौकी प्रभारी सचिवालय बागेश कुमार शर्मा वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान अटल चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान उनकी नजर बारिश में भीग रहे एक दृष्टिबाधित व्यक्ति पर पड़ी।

चौकी प्रभारी तत्काल उसके पास पहुंचे और उसे सहारा देकर सुरक्षित चौकी के पास ले आए। इसके बाद उसे पानी पिलाया गया और उसकी स्थिति की जानकारी ली गई।

🚖 खुद कराया ऑटो, किराया भी दिया

दृष्टिबाधित व्यक्ति की परेशानी को देखते हुए चौकी प्रभारी ने स्वयं ऑटो रिक्शा की व्यवस्था कराई और उसका किराया भी अपने स्तर से दिया। इसके बाद उसे सकुशल उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

चौकी प्रभारी के इस मानवीय कदम की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। यह घटना बताती है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत के समय असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी पुलिस सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

❤️ “वर्दी का असली सम्मान…”

चौकी प्रभारी बागेश कुमार शर्मा की इस पहल ने पुलिस की संवेदनशील छवि को सामने रखा।

“वर्दी का असली सम्मान तब है, जब वह किसी असहाय की आंखों में उम्मीद और दिल में भरोसा जगा दे।”

Previous Post Next Post