स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
मुख्यमंत्री के लखनऊ कार्यक्रम का शाहजहांपुर में हुआ सजीव प्रसारण, चयनित अभ्यर्थियों को जनप्रतिनिधियों ने बांटे नियुक्ति पत्र
शाहजहांपुर, 25 अगस्त। विज्ञापन संख्या 07-परीक्षा/2024 प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/07 के अंतर्गत कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पद के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा 23 जून 2026 को घोषित परिणाम के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 25 अगस्त को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार, शाहजहांपुर में किया गया।
जनपद स्तरीय कार्यक्रम में ददरौल विधायक अरविंद्र सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, प्रतिनिधि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
44 अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान जनपद में चयनित कुल 44 प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी अभ्यर्थियों को विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
नियुक्ति पत्र पाकर चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सभी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
एक माह के भीतर देनी होगी योगदान आख्या
उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम कुमार मिश्र ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को अवगत कराया कि वे एक माह के भीतर वांछित अभिलेख पूर्ण कर अपनी योगदान आख्या उप कृषि निदेशक कार्यालय, लोधीपुर, शाहजहांपुर में उपस्थित होकर दे सकते हैं।
उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक अभिलेख समय से पूर्ण करने की अपील की।
कार्यालय उप कृषि निदेशक, शाहजहांपुर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्त जानकारी दी गई।
