स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में 21 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर ने प्रभारी निरीक्षक कांट के साथ क्षेत्र में तैनात पुलिस ड्यूटी एवं पिकेट का निरीक्षण किया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों को पूरी सजगता एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कांवड़ियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी सदर ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ ही पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए लगातार सतर्कता एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
