पक्के आवास ने बदली नन्हे के परिवार की जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना बनी सहारा


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक आवास का सपना साकार करने में सहारा बन रही है। विकासखंड मिर्जापुर की ग्राम पंचायत बीघापुर, सिठौली निवासी नन्हे पुत्र चुन्नू भी इस योजना से लाभान्वित होकर अब अपने परिवार के साथ सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

नन्हे के परिवार को योजना के तहत पक्का आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की सहायता प्राप्त हुई। इससे पहले परिवार कच्चे एवं जर्जर मकान में रहने को मजबूर था। बरसात और ठंड के मौसम में परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

योजना की सहायता से पक्का मकान तैयार होने के बाद परिवार के घर में बिजली, पानी, गैस कनेक्शन और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। पक्का आवास मिलने से परिवार को जहां असुरक्षा से राहत मिली है, वहीं बच्चों को भी बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल रहा है।

नन्हे बताते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव किया है। अब बारिश और ठंड के मौसम में उन्हें पहले जैसी चिंता नहीं रहती।

उन्होंने योजना को गरीब परिवारों के लिए लाभकारी बताते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।

Previous Post Next Post