सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। अधोहस्ताक्षरी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डाॅ. जितेन्द्र कुमार, डाॅ. रवीस चन्द्रा, डाॅ. अमन गुप्ता, श्री आलोक अवस्थी, चीफ फार्मासिस्ट, विनोद कुमार पाल, एनएमएस एवं डाॅ. दिनेश कुमार सहित संबंधित स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित मिले।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी समय से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, वार्डों एवं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए, ताकि मरीजों एवं उनके तीमारदारों को बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।

Previous Post Next Post