दिल्ली से चोरी हुई बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, पुवायां पुलिस की बड़ी सफलता

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना पुवायां पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। बरामद बाइक दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसकी पुष्टि ई-चालान ऐप एवं वाहन स्वामी से संपर्क के बाद हुई।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी पुवायां एवं प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 05 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर बड़ागांव बाईपास तिराहे से अभियुक्त बिन्दु पुत्र गोकरन (30 वर्ष) निवासी ग्राम भदार, थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत (हाल निवासी ग्राम बगडेर, थाना पुवायां) को हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान ई-चालान ऐप से पता चला कि मोटरसाइकिल के स्वामी अंकित कुमार, निवासी मयूर विहार फेज-1, दिल्ली हैं। दूरभाष पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल 03 अगस्त 2026 को चोरी हो गई थी, जिसके संबंध में थाना मयूर विहार फेज-1, दिल्ली में मुकदमा दर्ज है।

इस मामले में थाना पुवायां पर मु0अ0सं0 463/2026, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का विवरण

  • बिन्दु पुत्र गोकरन, उम्र 30 वर्ष
  • मूल निवासी: ग्राम भदार, थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत
  • हाल निवासी: ग्राम बगडेर, थाना पुवायां, जनपद शाहजहाँपुर

बरामदगी

  • 01 अदद हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (चोरी की)

आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध दिल्ली एवं पीलीभीत में हत्या के प्रयास, लूट एवं आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक विशाल कुमार
  • कांस्टेबल शुभम कुमार
Previous Post Next Post