पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हनुमंत सिंह की तेरहवीं में उमड़ा जनसैलाब

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। जनप्रिय नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हनुमंत सिंह के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। रिश्ता दरबार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह तथा उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पहुंचकर स्व. हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में स्व. हनुमंत सिंह के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को स्मरण किया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने उनके प्रति क्षेत्रवासियों के सम्मान और आत्मीयता को प्रदर्शित किया।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, एमएलसी पदमसेन चौधरी, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, गैसड़ी विधायक राकेश यादव, पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, चेयरमैन रवि वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’, प्रदीप सिंह, अनूप चन्द्र गुप्ता, डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’, आद्या सिंह ‘पिंकी’, बिंदू विश्वकर्मा, वंदना पासवान, डीपी सिंह बैस एवं वरुण सिंह ‘मोनू’ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत स्व. हनुमंत सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ से पूरे आयोजन स्थल पर भावुक माहौल बना रहा।

Previous Post Next Post