स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
पार्षद धीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने किया पौधारोपण का आह्वान, संस्था ने रखा 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य
शाहजहांपुर। जनपद की चर्चित समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियों ने महानगर के रेती रोड स्थित डॉ. सुदामा प्रसाद विद्या स्थली पहुंचकर पौधारोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद धीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद धीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। वर्तमान समय पौधारोपण के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। प्रत्येक नागरिक को इसका लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।
संस्था की पौधारोपण प्रभारी संगीता गुप्ता ने बताया कि संस्था ने इस सत्र में 5100 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम में पहुंचे सहयोग संस्था के पदाधिकारियों का विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना गुप्ता एवं अध्यापिकाओं मोनिका सेठ, शैलजा मिश्रा, रुचिर शर्मा और सलमान अहमद खान ने स्वागत किया। विद्यालय परिवार ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की सराहना की।
इस दौरान संस्था के संस्थापक शाहनवाज खान एडवोकेट, प्रधान अनिल गुप्ता, अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, डायरेक्टर रजनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार दुबे, जिला प्रभारी विकास सक्सेना सहित शिवम वर्मा, राम जी गुप्ता, सुमन गुप्ता, ममता यादव एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों और विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
