ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। कोतवाली उतरौला पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या UP47AC1552 बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को भल्लू उर्फ मो. जमाल पुत्र मो. इलियाश निवासी पुरैना वाजिद नवडिहवा, थाना कोतवाली उतरौला ने सूचना दी थी कि 15/16 अगस्त की रात घर के बाहर खड़ी उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। सूचना के आधार पर कोतवाली उतरौला में मु0अ0सं0 109/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर घटना के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
20 अगस्त 2026 को कोतवाली उतरौला पुलिस टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए आरोपी सुहेल पुत्र अब्दुल कादिर निवासी पुरैना वाजिद नवडिहवा, थाना कोतवाली उतरौला, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया। उसके साथ एक बाल अपचारी को भी पुरैना वाजिद बाईपास तिराहे से पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी सुहेल के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जबकि बाल अपचारी को किशोर न्यायालय, जनपद बलरामपुर भेज दिया गया।
