जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीपी बीकेटी विकास पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में थाना बीकेटी पुलिस को सफलता मिली है।
थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से दहेज हत्या जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती मिली है।
श्रेणी
लखनऊ
