फर्जी दस्तावेजों से GST पंजीकरण कर ITC लेने के आरोप में चार गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️

लखनऊ। लखनऊ मध्य जोन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एडीसीपी मध्य जितेन्द्र कुमार दुबे एवं एसीपी महानगर अंकित कुमार के दिशा-निर्देशन में थाना हसनगंज प्रभारी चितवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए GST पंजीकरण कराकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ लेने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से GST पंजीकरण कराने और राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैभव सिंह, मोहम्मद अरसान, विकास कुमार मिश्रा और मोहम्मद साकिब के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर GST पंजीकरण कराया गया और उसके माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post