स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। श्रवण मास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षित एवं सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 21 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में थाना सिंधौली प्रभारी निरीक्षक द्वारा कांवड़ियों के एक जत्थे को यात्रा के दौरान धीमी गति एवं सुरक्षित तरीके से चलने, यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित मर्यादा के अनुरूप भजन एवं गीत बजाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस द्वारा कांवड़ियों को यात्रा के दौरान अनुशासन एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया। आवश्यक निर्देश देने के बाद कांवड़ियों के जत्थे को सकुशल रवाना किया गया।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है।
