स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक मंगलवार परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने परेड की सलामी लेकर पुलिसकर्मियों की अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं ड्रिल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक क्षमता एवं ड्रिल प्रदर्शन का बारीकी से अवलोकन किया गया। बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अधिकारियों एवं जवानों को अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने पर बल दिया गया।
इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर एवं विभिन्न शाखा कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, कार्यालयों की साफ-सफाई, शस्त्रों एवं अन्य सरकारी उपकरणों की स्थिति तथा कार्यालयीय कार्यों की समीक्षा की गई।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख समय-समय पर अद्यतन रखें, कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखें तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्वहन सुनिश्चित करें। साथ ही सरकारी संसाधनों के बेहतर रखरखाव और कार्यप्रणाली में दक्षता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।
