कांवड़ यात्रा को लेकर शाहजहाँपुर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल की ड्यूटी और पिकेट चेक कर दिए आवश्यक निर्देश

शाहजहाँपुर, 22 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी तथा पिकेट ड्यूटी को चेक किया गया। पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

श्रद्धालुओं को शीतल जल पिलाकर किया सहयोग

ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को शीतल जल वितरित कर सेवा एवं सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।

वाहन चालकों एवं आमजन को भी यातायात नियमों का पालन करने तथा कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया।

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा के लिए लगातार सतर्कता एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

शाहजहाँपुर पुलिस सुरक्षित कांवड़ यात्रा, सुचारू यातायात एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post